Dhar : RSS नेता तेर सिंह के भतीजे कि तीर मारकर हत्या ,सदमे में तेर सिंह कि भी हुई मौत

Dhar News 

मध्यप्रदेश के धार से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहाँ आरएसएस (RSS) के जिला कार्यवाह नेता रहे तेर सिंह के भात्रिज़े नवीन सिंह कि किसी ने तीर मारकर हत्या कर दी। जवान भतीजे के मौत का सदमा चाचा भी नहीं झेल पाए और उनकी भी सदमे के कारण मौत हो गई। 

धार ज़िले के खरवाली गांव में दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया। यहां रहने वाले आरएसएस के ज़िला कार्यवाह तेर सिंह के भतीजे नवीन की तीर मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या किसने की और क्या कारण है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि नवीन अपने घर के पीछे थोड़ी दूर पर बने बाथरूम तक गया था।  उसी दौरान किसी ने उसे तीर मार दिया। इस हमले में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। नवीन के आरएसएस नेता चाचा तेर सिंह तत्काल उसे लेकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे धार रेफर कर दिया गया। बुरी तरह से ज़ख्मी नवीन को बचाया नहीं जा सका और उसकी धार ज़िला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी

चाचा तेर सिंह की मौत
जवान भतीजे की मौत से गहरे सदमे में आए तेर सिंह को भी उसी दौरान दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो लोगों की मौत से खरवाली गांव में मातम पसरा हुआ है।  घटना के बाद गांव वाले टांडा थाना पहुंचे और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांगी की।  फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच मे जुटी हुई है. पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। 

Exit mobile version