12 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर स्कूल जाने वाली रोशनी भदौरिया बनी महिला बाल विकास विभाग की ब्रांड एंबेसडर

रोशनी भदौरिया बनी महिला बाल विकास विभाग की ब्रांड एंबेसडर

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 भिंड की रोशनी भदौरिया(Roshani Bhadoriya) को महिला बाल विकास विभाग का ब्रांड एंबेसडर(Brand Ambessdor) बनाया गया है. रोशनी भदौरिया भिंड की अजनोल की रहने वाली हैं.. बता दें कि रोशनी रोड साइकिल से 12 किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल जाती थी.. 

 बताते चलें कि भिंड जिले से एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप-15 में पहले स्थान पर रहे अभिनव शर्मा की चर्चा तो खूब हुई, उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन अभिनव के साथ ही पढ़ने वाली रौशनी की सफलता पर कम ही लोगों की नजर पड़ी। पर धीरे-धीरे जैसे कहते हैं कि सफलता किसी की मोहताज नहीं होती वैसे ही रोशनी ने भी खुद के और अपने परिजनों के नाम को रोशन कर दिया.

रोशनी भदौरिया ने ये सफलता बेहद कठिन परिस्थितियों से लड़कर हासिल की है। वह स्कूल जाने के लिए हर रोज 24 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती थीं। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 98.5 फीसदी अंक लाकर अपने गांव का नाम रोशन कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी रोशनी की तारीफ कर उनका हौसला बढ़ाया और आशीर्वाद दिया है। रोशनी का सपना आगे आईएएस बनकर देश की सेवा करना है।

 वही आज रोशनी भदौरिया को महिला बाल विकास विभाग का ब्रांड अंबेसडर चुन के यह बताने की कोशिश की गई है कि अगर हम अपने काम के लिए तत्पर हो तो हर मुकाम हासिल कर सकते हैं.. 

 रोशनी और भी बच्चों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकती हैं. 

Exit mobile version