रोमानिया के मेयर ने सिंधिया को लगाई लताड़, वीडियो हुआ वायरल

रोमानिया/प्रियंक केशरवानीः- रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को भारतीय लोगों को वतन वापसी की जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया के मेयर लताड़ लगाते हुए दिखाइ दे रहे हैं।

हुआ यह कि श्रेय लेने के चक्कर में केंद्रिय मंत्री बच्चों के सामने प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ाई करने में लगे हुए थे, जिसके बाद मेयर ने उनको झाड़ते हुए सपष्ट कहा कि आप बताइये ये बच्चे घर कब जाएंगे? खाना और शेल्टर हम दे रहे हैं, आप नहीं।

एक्सपोज होने के बाद न चाहते हुए भी मोदी सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेयर को धन्यवाद कहा।

Exit mobile version