सभी खबरें
जीराबाद के नजदीक हादसा, 4 व्यक्ति गंभीर व 1 की मौत

धार
कल रात जीराबाद के समीप ग्राम करोदिया मे दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर में कई लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति कि मौत भी हो गई। एक बोलेरो ने मोटर साइकिल सवार लोगों को टक्कर मार दी जिससे सभी लोग घायल हो गए गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से 4 को प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया गया है। 1 व्यक्ति जो गंभीर घायल था उसकी मृत्यु उपचार के दोरान हो गई। वाहन टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार से भागने का प्रयास करते हुए गंधवानी के पानवा रोड पर डायल-100 द्वारा पकड़ा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला टायर पूरी तरह से फटा हुआ था।
लोक नीति के लिए गंधवानी से मनीष आमले की रिपोर्ट
.jpg)



