सभी खबरें

ऋषि कपूर की आखरी फिल्म शर्माजी नमकीन का फर्स्ट लुक रिलीज़,आधा किरदार निभाएंगे परेश रावल

मुंबई : ऋषि कपूर की 69वीं बर्थ  एनिवर्सरी पर फैंस को मिला ख़ास तोहफा,ऋषि कपूर की आखरी  फिल्म शर्माजी नमकीन का लोगों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था , तो वहीँ  बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता की अधूरी छूटी फिल्म शर्माजी नमकीन का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया है और साथ ही परेश रावल का भी  नया पोस्टर रिलीज किया है।फिल्म के आधे हिस्से में ऋषि कपूर  नजर आएंगे और वहीं, आधे में ऋषि का किरदार परेश रावल  निभाते नजर आएंगे | यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें ऐसा प्रयोग होने वाला है|  

बेटी रिद्धिमा कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा की शर्माजी नमकीन बहुत ही स्पेशल फिल्म है जिसका पोस्टर शेयर करते हुए हमें बहुत ही गर्वित मेहसूस हो रहा है,हिंदी फिल्मों के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक श्री ऋषि कपूर जिनके बेहतरीन काम और करियर को हम हमेशा याद रखेंगे | उनके प्यार, सम्मान और यादों के रूप में हम उनके लाखों चाहने वालों को तोहफा देते हैं।

ऋषि कपूर की आखरी फिल्म का लुक शेयर किया गया है साथ ही परेश रावल को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ऋषि-जी के किरदार को निभाने का फैसला किया | एक्सेल एंटरटेनमेंट और मैकगफिन पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बनी, न्यूकमर डायरेक्टर हितेश भाटिया की यह फिल्म एक प्यारे 60 साल के व्यक्ति  की एक हल्की-फुल्की कहानी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button