रीवा :- कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर पहुंची 15, इतने हुए ठीक

रीवा में 15 पॉजिटिव, ठीक हुए दो, संक्रमण की चपेट में पिता समेत पांच साल का मासूम
रीवा से गौरव सिंह की रिपोर्ट:- प्रदेश के बाहर से कोरोना पॉजिटिव आने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रीवा में महाराष्ट्र और गुजरात के अहमदाबाद से तीन नए केस आ गए। रीवा में मरीजों की संख्या बढकऱ 15 हो गई। तीन नए केस आने से रीवा में हडकंप मच गया है। इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में भर्ती एक महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉ सिंघल की बेटी की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
मऊगंज, गोविंदगढ़ में मिले नए केस
सीएमएचओ डॉ. आरएस पांडेय ने बताया कि गोविंदगढ़ के धोबखरा गांव निवासी रमाकांत द्विवेदी महाराष्ट्र के भिवंडी से चार दिन पहले गांव आया था। स्क्रीनिंग कराकर गांव चला गया । ग्रामीणों के विरोध पर दोबारा सैंपल लिया गया। दो दिन तक मशीन खराब होने के कारण पुष्टि नहीं हो सकी। रविवार की देरशाम जबलुपर से रिपोर्ट आई। जिसमें पॉजिटिव निकला है। मऊगंज के बराती गांव के गुजरात के अहमदाबाद से पांच साल के मासूम के साथ दयाशंकर विश्वकर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि पांच साल के बच्चे की मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ ने एम्बुलेंस भेजकर तीनों को जिला अस्पताल में आधी रात आइसोलेट किया गया।
कान्टेक्ट में आए लोगों की रात से ही तलाश
गोविंगढ़ के धोपखरा और मऊगंज के बराती में मिले पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की तलाश रात में ही शुरू कर दी गई। बताया कि दोनों जांच कराने के बाद गांव चले गए थे। जांच के दौरान कोई लक्षण नहीं मिले थे। ग्रामीणों के विरोध के बाद सैंपल लिए गए। तीन दिन बाद जलबपुर से रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव निकले।

.jpeg)


