सभी खबरें

रिटायर डीएसपी को एक व्यक्ति ने मारी गोली, मौके से फरार, शिनाख्त में जुटी पुलिस 

मध्यप्रदेश/शिवपुरी – मध्यप्रदेश के शिवपुरी से चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने रिटायर डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार पर गोली चला दी, और मौके से फरार हो गया। इधर, डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने गोली डीएसपी सुरेश सिंह को पैर छूने के बहाने चलाई। गोली कंधे में लगी। जिस व्यक्ति से गोली चलाई है, वह आल्टो कार में बैठकर भाग गया। 

सुधीर कुशवाह, एसडीओपी शिवपुरी ने बताया आरोपियों की शिनाख्त की जा रही हैं। आरोपियों की संख्या चार से पांच हो सकती हैं अभी फरार हैं पुलिस शिनाख्त में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था इसलिए उन्हें गोली मारी गई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button