Republic Day :- तीनों सेनाओं ने दिखाई राजपथ से देश की सैन्य ताकत, झांकियों ने किया दर्शकों को मोहित

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- आज गणतंत्र दिवस(Republic Day) के मौके पर भारत(INDIA) दिल्ली (Delhi)के राजपथ(Rajpath) से सम्पूर्ण ब्रह्मांड को अपनी सैन्य ताकत दिखा रहा है। राजपथ में बेहद खूबसूरत परेड चल रही है।  जल, थल और वायु सेना के परेड को देखकर हर देशवासी के दिलों में तरंग भर जा रही है।

इस गणतंत्र दिवस पर समारोह के मुख्य अतिथि ब्राज़ील के राष्ट्रपति जाईख मेसियास बोल्सोनारो रहे। जो तीनों सेनाओं की परेड के बाद झांकियों की खूबसूरती का लुत्फ़ उठा रहे थे।
परेड से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh), तीनों सेना प्रमुख और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष विपिन रावत(Vipin Rawat) के साथ मिलकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 फिर सेनाओं इत्यादि सभी की परेड आरम्भ हुई। परेड शुरू होते ही तीनों सेनाओं ने बारी बारी अपने हथियार का बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया दर्शकों की करतल ध्वनि के बीच हथियार से आती हुई आवाज़ ने देश की सैन्य ताकत का नमूना बखूबी पेश किया।

खूबसूरत परेड का नज़ारा इतना बेहतरीन था की दर्शकों की तालियां थमने का नाम नहीं ले रही थी। परेड के बाद सभी राज्यों की खूबसूरत झांकियां निकाली
गईं।


खूबसूरत झांकियों ने मुख्य अथिति का मन मोह लिया। साथ ही साथ दर्शकों की झांकी देखने के बाद ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं था।कुल 22 झलकियां निकाली गईं।

वहीँ अलग अलग स्कूल के बच्चों ने लोकनृत्य पेश किया जो बेहद खूबसूरत था।
इस बार भी नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पर्व पर सिर पर साफा बांधने की अपनी परंपरा को बरकरार रखा। इस गणतंत्र दिवस पर वह केसरिया रंग का साफा बांधे हुए नज़र आए।
गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस वह पर्व है जिसका सभी देशवासियों को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार रहता है।      

 

 

Exit mobile version