राजधानी भोपाल में मिले रिकॉर्ड तोड़ 57 कोरोना मरीज़, 18 कुवैत से लौटे  भारतीय शामिल, आंकड़ा 1 हज़ार के पार

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) का कहर जारी हैं। यहां लगातार कोरोना संक्रमितों (Corona Patients) की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। शनिवार को भोपाल में 57 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया हैं। इसके साथ ही ये प्रशासन (Administration) के लिए भी चिंता का विषय बन गया हैं।

भोपाल में आई 57 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1019 पहुंच गई हैं। वहीं अब तक 38 लोग कोरोना महामारी (Pandemic) से मौत की चपेट में आ चुके हैं। 

बता दे कि पॉजिटिव आए मरीजों में जहांगीराबाद (Jhangirabad) के 16 पॉजिटिव और कुवैत (Kuwait) से लौटे 18 भारतीय (Indian) शामिल हैं। सभी को सेना के 3-ईएमई सेंटर (3 EMI Centre) में हाल ही में क्वारेंटाइन किया जा चूका हैं।

गौरतलब है कि शनिवार देर रात राजधानी में कोरोना के सबसे ज्यादा 57 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद से प्रशासन ओर अलर्ट (Alert) हो गया हैं। सवाल ये भी उठ रहा है कि लॉक डाउन (Lockdown) का सख्ती से पालन करने के बावजूद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा कैसे हो रहा हैं? बरहाल एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद प्रशासन अब और सख्त हो गया हैं। 

Exit mobile version