राजधानी भोपाल में खोली गई संजीवनी क्लीनिक की जगह को लेकर क्या है हकीकत

राजधानी भोपाल में खोली गई संजीवनी क्लीनिक की जगह को लेकर जानिए क्या है हकीकत

 

 

मध्यप्रदेश / भोपाल: 

2019 में राजधानी समेत प्रदेश भर में संजीवनी क्लीनिक की शुरुआत की गई थी। नेशनल हेल्थ मिशन दिल्ली की गाइडलाइन के मुताबिक शहर में 50 हजार लोगों पर और ग्रामीण क्षेत्र में 30 हजार की आबादी पर एक सरकारी स्वास्थ्य संस्था होनी चाहिए। लेकिन भोपाल में संजीवनी क्लिनिक खोलते समय इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया।

 

भोपाल में पहले से ही जिन इलाकों पर स्वास्थ्य संस्थाएं संचालित हो रही थी उसके आसपास संजीवनी क्लीनिक खोल दिए गए, जिसकी वजह से एक ही जगह पर 2 से 3 स्वास्थ्य संस्थाएं हैं तो कहीं पर एक भी नहीं।

 

2019 में जब राजधानी में संजीवनी क्लीनिक खोलने की शुरुआत की गई थी, तब पार्षदों की मदद से क्लीनिक के लिए स्थान का चयन किया गया था, तब जहां जगह मिली क्लीनिक खोल दिए गए। जिसकी वजह से कही पर 1 से ज्यादा तो कहीं पर 1 भी स्वास्थ संस्था नहीं है। यही वजह है की शहर में खोली गई संजीवनी क्लीनिक के स्थान परिवर्तन की नौबत आ गई है इस संबंध में एनएचएम की ओर से सीएमएचओ को पत्र भी लिखा गया है।

 

 

Exit mobile version