दुष्कर्म मामला : फरार कांग्रेस विधायक के पुत्र पर अब 10 हज़ार का इनाम घोषित, की गई छापेमारी कार्रवाई
इंदौर : बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर कांग्रेस कार्यालय में कामकाज संभालने वाली 27 वर्षीय महिला ने 2 अप्रैल 2021 को महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि 14 फरवरी 2021 को आरोपी करण उसे एक होटल में ले गया था। वहां उसने उसके ड्रिंक में कुछ ऐसी वस्तु मिलाई जिससे उसे नशा होने लगा। बाद में वह उसे फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
वहीं, अब इस मामले में फरार चल रहे करण मोरवाल की मुसीबत और बढ़ सकती है। मोरवाल पर पुलिस द्वारा पहले 5 हजार के इनाम घोषित किया गया थी, जिसे बढ़ाकर अब दस हजार करने का उद्घोषणा के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा।
इसके अलावा करण मोरवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बड़नगर इलाके में 20वी बार छापेमारी कार्रवाई की, लेकिन दुष्कर्म में फरार आरोपी करण पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जबकि करण मोरवाल की संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक और आवेदन जल्द लगाया जाएगा जिससे कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ सके।
गौरतलब है कि जिला न्यायालय द्वारा 28 सितंबर तक कोर्ट के सामने पेश न होने की सूरत में करण मोरवाल की संपत्ति को कुर्क करने के जेएमएफसी कोर्ट ने आदेश दिए थे, लेकिन हाई कोर्ट ने इस आदेश को खारिज कर दिया है। इस से पहले 12 जुलाई को जिला कोर्ट ने करण मोरवाल की अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी।