सभी खबरें

रणदीप सिंह सुरजेवाला का बीजेपी पर निशाना, कहा "सेना के नाम पर वोट खूब बटोरेंगे, पर जवानों की ज़रूरतों से मुँह मोड़ेंगे"

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- रणदीप सिंह सुरजेवाला(Randeep Singh Surjewala) ने भारतीय जनता पार्टी पर शब्दीय बाण बरसाए हैं।  सुरजेवाला ने कहा कि बहरतीय जनता पार्टी लोगों से सेना और सैनिकों के नाम पर खूब वोट बटोरती है पर जवानों की जरूरतों की तरफ कोई भी ध्यान नहीं है।

साथ ही साथ अपने ट्वीट के माध्यम से रणदीप ने कहा कि भाजपा के सरे झूठे पोल CAG Report खोल रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार यह ज्ञात हुआ कि सियाचिन दोकलाम जैसे ऊंचाई पर देश की सेवा करने वाले सैनिकों पर भाजपा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। 5 साल से सियाचिन में न ज़रूरी कपड़े दिए गए, न उपकरण, न स्नो गूगलस, न मास्क, न जूते, न स्पेशल राशन, न सही से रहने का पुख्ता इंतज़ाम। जो सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।
इन सैनिकों से ही देश में रहने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं और वही जवान पहाड़ों पर ऊँची चोटियों पर सुरक्षित नहीं हैं।

केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
CAG Report में पता चला कि जवानों को चार सालों तक बर्फीले स्थानों पर पहने जाने वाले कपड़ों और दूसरे सामानों की तंगी झेलनी पड़ी है। भारी बर्फ़बारी के बीच जीवन यापन के साथ देश की सुरक्षा करना बेहद मुश्किल होता है पर फिर भी जवान डंटे हुए हैं।
यह खुलासा सोमवार को हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button