रामेश्वर शर्मा की दिग्गी को नसीहत, "सुधर जाओ, संभल जाओ", 24 घंटे षड्यन्त्र में लगे रहते है….

भोपाल : भाजपा के दिग्गज विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जोरदार पलटवार किया है। 
उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म को कैसे बदनाम करना है इसके लिए 24 घंटे दिग्विजय सिंह षड्यन्त्र में लगे रहते है, कभी सावरकर जी तो कभी किसी राष्ट्रभक्त के लिए गलत टिप्पणी करते है, इनकी नज़रों में आतंकवादी का सम्मान है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से हाथ जोड़कर प्रार्थना की है, की सुधर जाओ, संभल जाओ। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह वह राष्ट्रीय महा पुरुष है जो हिन्दूओं के खिलाफ षड्यन्त्र रचने में मेहनत करते है, काश अगर इतना हिन्दू और देश की भलाई के लिए काम करते तो ना जिन्ना पैदा होता और न ही आतंकवाद देश में दिखाई देता।

दरअसल, शनिवार को भोपाल के सेकंड स्टॉप तुलसी नगर नर्मदा मंदिर भवन में कांग्रेस के जनजागरण अभियान में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सावरकर की किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है और यह भी लिखा है कि गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है। वह कहां से हमारी माता हो सकती है। 

उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि गौ मांस खाने में कोई खराबी नहीं है। यह सावरकर जी ने खुद कहा है, जो आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं।

Exit mobile version