सभी खबरें

राम मंदिर निर्माण:- राम मंदिर अब होगा इतना और बड़ा, इतने सीढ़ियों को चढ़कर करने होंगे दर्शन

राम मंदिर अब होगा इतना और बड़ा, इतने सीढ़ियों को चढ़कर करने होंगे दर्शन

 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में आज के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि मकर संक्रांति से राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा. वे संत समिति की बैठक में भाग लेने वाराणसी पहुंचे थे..

 चंपत राय ने बताया कि मकर संक्रांति तक मंदिर का नक्शा बनकर तैयार हो जाएगा. और फिर उसी हिसाब से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर देंगे. मंदिर 360 फुट लंबा और 250 फुट चौड़ा होगा. और मंदिर के शिखर की ऊंचाई 161 फुट होगी..

 जो भी दर्शन करने के लिए भक्तों राम मंदिर आएंगे उन्हें 32 पीढ़ियों से करीब साढे 16 फोटो पर चढ़ना होगा. चंद्र ने बताया कि मंदिर को मजबूत और दीर्घायु बनाने के लिए मुंबई,गुवाहाटी चेन्नई आईआईटी सहित देश के बड़े इंजीनियर और वैज्ञानिकों की टीम काम कर रही है.. मंदिर की नींव में लोहे की जगह तांबे की कील पत्तियों का इस्तेमाल किया जाएगा.

 14 जनवरी से शुरू होगा धन संग्रह अभियान:-
 चंपत राय ने बताया कि धन संग्रह अभियान 14 जनवरी से शुरू किया जाएगा 27 फरवरी तक चलेगा. कहीं से भी सोने की ईंट नहीं आई है लेकिन चांदी बहुत आ रही है. विशेषज्ञों को यह बात भी समझ नहीं आ रही है कि देश भर से आ रहे चांदी का उपयोग कहां किया जाए. लाखों कार्यकर्ता घर घर जाकर धन संग्रह करने का काम करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button