
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhy Pradesh) में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha) के मतदान से पहले प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया हैं। एमपी में जो तीन राज्यसभा की सीट खाली हुई हैं उनमें बीजेपी (BJP) की ओर से 2 प्रभात झा (Prabhat Jha) और सत्यनारायण जटिया (Satyanarayan Jatia) की सीट शामिल हैं। जबकि कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का कार्यकाल खत्म हुआ हैं।
अब राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी से और से पहला उम्मीदवार दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को बनाया गया हैं। जबकि दूसरे उम्मीदवार सुमेर सिंह सोलंकी (Sumer Singh Solanki) हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह ने दोबारा नामांकन भरा हैं। कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार फूल सिंह बरैया (Phool Singh Baraiya) हैं।
19 जून को राज्यसभा के लिए मतदान (Voting) होना हैं। मतदान से पहले कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक (MLAs Meeting) बुलाई हैं। बैठक 17 जून को पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (PCC Chief Kamalnath) के निवास पर आयोजित की गई हैं।
इस बैठक में सभी विधायकों से आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया हैं। बताया जाता है कि इसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी, जिसमें चुनाव की प्रक्रिया के बारे में विधायकों को बताया जाएगा। दो प्रत्याशियों में से नंबर एक और दो के क्रम को लेकर भी विधायकों को समझाइश दी जाएगी, जिससे मतदान में कोई भी मत अवैध नहीं हो।
खबरों की मानें तो इस बार कांग्रेस दिग्विजय सिंह को न भेजते हुए फूल सिंह पर दांव चल सकती हैं। हालांकि अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। कौन जाएगा राज्यसभा ये तो 19 जून (19 June) को ही पता चलेगा।