ऑडियो मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ देशद्रोह के अंतर्गत मुकदमा दर्ज, क्या होगी गिरफ़्तारी??

राजस्थान – राजस्थान (Rajasthan) में चल रही सियासी उठापठक के बीच अब कहानी में एक नया मोड़ आ गया हैं। केंद्रीय मंत्री (Union Minister) और कांग्रेस विधायक (Congress MLA) के बीच की बातचीत का कथित ऑडियो वायरल (Audio Viral) हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीन ऑडियो वायरल हुए हैं। जिसमें कांग्रेस सरकार (Congress Government) गिराने की बात कही गई हैं।
इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम सामने आया हैं। मामला गंभीर होने के कारण इसे एसओजी (SOG) के सिर्फ तीन अफसरों के सामने ही रखा गया हैं। एसओजी अफसरों का कहना है कि पूरे मामले की सत्यता जांचने के बाद या तो नया केस दर्ज किया जाएगा या फिर पुराने चल रहे केस में ही इसे जांच में लिया जाएगा।
जबकि अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) का भी बयान सामने आया हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने सफाई दी हैं। उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप में मेरी आवाज नहीं हैं। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। गजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि ऑडियो फेक हैं। मैं मारवाड़ की भाषा बोलता हूं जबकि ऑडियो टेप में झुंझुनू टच हैं।
इधर, गजेंद्र सिंह शेखावत से पूछताछ के लिए राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) दिल्ली रवाना हो गई हैं।
वहीं, कांग्रेस (Congress) के मुख्य सचेतक महेश जोशी (Mahesh Joshi) ने इस मामले पर दो शिकायत दर्ज करवाई हैं। शिकायत पर एसओजी ने मामला दर्ज कर लिया हैं। जबकि, राजस्थान एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ (Ashok Rathore) ने बताया की हमन सेक्शन 124ए (राजद्रोह) और 120बी (साजिश रचने) में दो मामले दर्ज कर लिए हैं। ऑडियो क्लिप के सत्यता की जांच की जा रही हैं।




