22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

क्या दीपिका बिगाड़ देगी अजय देवगन का नया साल!

thelokniti

नये साल की शरुआत  बॉलीवुड के लिए शायद टिकट खिड़की पर एक नयी  कहानी लेकर आ रही है | लगातार कुछ बड़ी फिल्में  आपस में भिड़ेंगी , इस कड़ी में सबसे पहली भिड़ंत अजय देवगन -काजोल अभिनीत फ़िल्म  “तानाजी” का दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म “छपाक” से है | ऐसे में क्या अजय देवगन पर हावी पड़ेगी दीपिका !
आइये जानते है दोनों फिल्मों  के बारे में !

तानाजी : द अनसंग वारियर
बीते कुछ साल से बॉलीवुड में पीरियड फिल्मो का एक दौर चल रहा है | इसी कड़ी में तानाजी भी 17 वी शताब्दी में मराठा और मुगलो के बीच लड़ी गयी सिंगगढ़  युद्ध की कहानी को रुपहले परदे पर दिखाने  का प्रयास करती  है | फिल्म में तानाजी का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं वही काजोल तानाजी की पत्नी  सीताबाई  मालुसरे का किरदार निभा रही है | सैफ अली खान नेगेटिव किरदार उदयभान राठौर के रूप में नजर आएंगे | तानाजी को ओम राउत ने निर्देशित किया है और अजय अतुल की जोड़ी ने संगीत से सजाया है  | फिल्म का बजट तकरीबन 150 करोड़ रूपये है | फिल्म 10 जनवरी को टिकट खिड़की पर दस्तक देगी |

छपाक
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेस्सी अहम किरदार निभा रहे हैं | फिल्म लक्ष्मी  अग्रवाल की सच्ची  कहानी पर आधारित है | 2005  में दिल्ली में एक लड़की पर कुछ मनचले लड़को ने तेजाब से हमला कर दिया था | कैसे और क्यों के बीच पूरी फिल्म की पठकथा घूमती है | फिल्म में लक्ष्मी  के संघर्ष को दिखाने  का प्रयास  किया गया है |

दोनों फिल्म 10  जनवरी को रिलीज़ होगी ऐसे में क्या दोनों फिल्म अपनी लगत के साथ मुनाफा कमा पाएगी ! बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था की अब दो फिल्मो को आपस में रिलीज़ होने से नहीं रोका जा सकता है | ऐसे में क्या तानाजी –  छपाक को पीछे छोड़ पाएगी या फिर दीपिका अजय को पीछे छोड़ देगी !

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।