.jpeg)
नई दिल्ली : बीते 1 महीने 4 दिन के बाद आखिरकार सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक साथ नजर आए.. राजस्थान के सियासी संकट के बादल कुछ दिनों से छठते नजर आ रहे थे,
और राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने पायलट से मुलाकात के बाद राजस्थान की लड़ाई को संभाल लिया था.
हाल ही में अशोक गहलोत और सचिन पायलट विधायक दल की मीटिंग से पहले एक दूसरे से मिले इस दौरान केसी वेणुगोपाल भी सीएम हाउस में उपस्थित थे..
ध्यान दें 11 अगस्त की शाम सचिन अपने विधायकों के साथ जयपुर आ गए थे जिसके बाद से खबर आ रही थी कि गहलोत से उनकी मुलाकात जल्द होगी.
इसी बीच गुरुवार को कांग्रेश दल के विधायकों की बैठक तय की गई जो बैठक पहले 10:30 बजे होनी थी वह दोपहर 2:00 तय हुई, अब संभावना जताई जा रही है कि बैठक 5:00 बजे होगी.
जिस प्रकार बैठक की समय का निर्धारण नहीं हुआ था उसी प्रकार बैठक कहां होगी पार्टी कार्यालय होटल विधानसभा भवन यह भी तय नहीं था लेकिन अंत में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक कर निर्धारित किया गया.