फिर राज ठाकरे ने दी सरकार को चेतावनी, 3 मई तक हटवाए मस्जिदों से लाउडस्पीकर, वरना…. 

महाराष्ट्र : मंगलवार को एक बार फिर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने एक रैली के दौरान अपनी बात दोहराई और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए। 

राज ठाकरे ने धमकी दी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है क्योंकि लाउडस्पीकर से सभी को परेशानी होती है। ठाकरे ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश में समान नागरिक संहिता लागू करनी चाहिए। 

इससे पहले भी राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि यह नहीं रोका गया तो वे मस्जिद के बाहर स्पीकर लगाकर और तेज़ आवाज़ में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा था कि आख़िर मस्जिदों में इतनी तेज़ आवाज़ में लाउड स्पीकर क्यूं बजाए जाते हैं? राज्य सरकार मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को उतरवाए।

ठाकरे ने कहा था कि मैं न तो नमाज़ के ख़िलाफ़ हूँ और न ही किसी धर्म के, पर मुझे मेरे धर्म पर गर्व है।

राज ठाकरे ने एक बार फिर बयान देकर राज्य में हलचल पैदा करदी है। खास बात ये है कि उनका राज ठाकरे का ये बयान ऐसे समय आया है जब देशभर में पवित्र माह रमज़ान चल रहे है। बहरहाल, अब देखना होगा कि राज ठाकरे की सरकार को दी हुई चेतावनी क्या रूप लेती है। 

बता दें राज ठाकरे ने वर्ष 2006 में आपसी मतभेदों के चलते शिवसेना से अलग होकर अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) का गठन किया था। महाराष्ट्र में लोगों के बीच राज ठाकरे की लोकप्रियता भी काफी है।

Exit mobile version