रायसेन : सांची के विकास के साथ प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए मैंने भाजपा को चुना – डाॅ प्रभुराम चौधरी

सांची के विकास के साथ प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए मैंने भाजपा को चुना
सांची का विकास शिवराज सिंह के साथ ही संभव- प्रभुराम
मैं मंत्री पद छोड़ भाजपा में आया तब ही सांची को 392 करोड़ की योजनाएं मिलीं- प्रभुराम
रायसेन / सांची से अमित दुबे की रिपोर्ट : – मैंने सांची के विकास के साथ प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए भाजपा को चुना है और मेरे विधायक और मंत्री पद छोडकर भाजपा में आने के बाद ही सांची के विकास के रास्ते खुले हैं। अगर में भाजपा में नहीं आता और मोदी , शिवराज के साथ नहीं जुड़ता तो पिछले 6 माह में सांची में सांची के विकास के लिए जो 392 करोड़ के काम हो रहे हैं वो नहीं हो पाते । आज जो सड़क, अस्पताल, प्रधानमंत्री आवास योजना के गरीबों को घर, किसान सम्मान निधि के वार्षिक दस हजार रुपये और अन्य योजनाओं का लाभ सांची में मिल रहा है वह मोदी सरकार और शिवराज सरकार की देन है ।
यह बात आज देवनगर मंडल के एक दर्जन से अधिक गाँव में ग्रामीणजनो से संपर्क एवं सभाओं में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए डाॅ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मैं कांग्रेस सरकार में विधायक और मंत्री तो था लेकिन सांची के विकास के लिए कुछ नहीं कर पा रहा था । इसीलिए मैंने विधायक और मंत्री पद छोडकर भाजपा को चुना । अब मैं सांची के विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज की सरकार के लिए आप सबके बीच आशीर्वाद लेने आया हूँ । उन्होंने ग्रामीणजनों से कहा कि मेरा और आपका रिश्ता 35 सालों से लगातार बना हुआ है । कई बार मैं हारा, कई बार जीता लेकिन आपका और मेरा स्नेह का नाता हमेशा बना रहा । उपस्थित ग्रामीणजनों ने डाॅ प्रभुराम चौधरी को विश्वास दिलाया कि सांची में भाजपा रिकार्ड मतों से विजयी होगी । 
कल रायसेन में होने जा रही मुख्यमंत्री की जनसभा में उपस्थित रहने की अपील : –
भाजपा प्रत्याशी डाॅ प्रभुराम चौधरी ने दशहरा मैदान रायसेन में आयोजित होने जा रही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा में भी सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से उपस्थित रहने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़कर मैं स्वयं भी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।




