सभी खबरें

विधायक रामबाई के पति ने किया चौका देने वाला खुलासा, कांग्रेस में मचा हड़कंप

भोपाल से आयुषी जैन की रिपोर्ट – सोमवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मप्र बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया। 

दिग्विजय सिंह के इस आरोप के बाद प्रदेश की सियासत बुरी तरह से गरमा गई हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर भोपाल तक सियासी हलचल बढ़ गई हैं। 

इतना ही नहीं दिग्गी राजा ने आज एक ओर ट्वीट कर सियासत को गरमा दिया। आज उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – भाजपा मप्र के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी हैं। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ़्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे? दिग्विजय सिंह ने आगे लिखते हुए कहा की – लेकिन हमें श्रीमती राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमल नाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।

दिग्विजय के इस ट्वीट पर भी वॉर छिड़ गई हैं। बीजेपी समेत कई कांग्रेस के नेता उसके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। इन सब के बीच 
विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ने मीडिया में आकर सफाई दी हैं। साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह के आरोपों को खारिज कर दिया हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामबाई दिल्ली गई हुई हैं। वहां वह अपनी बेटी से मिलने गई हैं। 

बता दे कि बीएसपी विधायक रामबाई कमलनाथ की सरकार को समर्थन दे रही हैं। लेकिन बीच-बीच में वह सरकार पर हमला भी बोलती रही है। इसके अलावा भी रामबाई मध्यप्रदेश में हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही उन्होंने सीएए के समर्थन में बयान दिया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button