MP/Raisen फोटोकॉपी की दुकान में शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का सामान हुआ जलकर खाक

 रायसेन से अमित सोनी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के रायसेन में आग लगने से दुकान में रखा पूरा समान जलकर राख हो गया। रायसेन की उदयपुरा तहसील कार्यालय के सामने कनिष्का कॉम्युनिकेशन एवं स्टेशनरी नाम की  दुकान में लगी भीषण आग ने दुकान में रखे सारे सामान को जलाकर राख कर दिया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिसकी मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जिस दुकान में आग लगने की घटना हुई है उसके मालिक का नाम मनोज साहू बताया जा रहा है।
इस घटना से  दुकान में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। मौके पर बेगमगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी दर्ज की। बताया जा रहा है कि आग लगने की यह घटना शार्ट शर्किट की वजह से हुई है।

 

Exit mobile version