
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट – रायसेन की उदयपुरा तहसील के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर ओर ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा हैं।
किसान से केसीसी के पैसे मांगे जा रहे थे। केतोघान निवासी किसान ने भोपाल लोकायुक्त में शिकायत की सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने उदयपुरा क्षेत्र के सिलारी शाखा में रंगे हाथ 18 हजार की रिश्वत लेते बैंक मेनिजर अंकित मिश्रा और ड्राइवर को पकड़ा।
लोकायुक्त भोपाल की टीम द्वारा कार्रवाई देर रात तक चलती रही।
वहीं, लोकायुक्त डीएसपी संजय जैन ने बताया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दोनो पर कार्यवाही की गई।