सभी खबरें
रायसेन : कोरोना को हराकर विजेता बनने वालों की संख्या पहुंची 41के पर

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट – रायसेन से एक और बहुत अच्छी खबर सामने आई हैं। जहां कोरोना से जंग जीतकर 41 लोग अपने घर को लौट चुके हैं। बता दे कि रायसेन में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 64 थीं। जिसमें से 41 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी हैं। जबकि, अब तक 3 लोगों की कोरोना से दुखद मौत हुई हैं। बाकी 21 लोगों का रायसेन और भोपाल के अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
इन सभी को मिली छुट्टी
- रायसेन से तीन और भोपाल से दो की हुई है छुट्टी
- इंडियन चौराहे स्थित कोविड केअर सेंटर से तीन लोगों की हुई है छुट्टी।
- ये तीनो ही लोग मंडीदीप स्थित शीतल टाउन निवासी, इंदौर से आई और भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज करा रही छात्रा के परिवार के सदस्य हैं।
- इसके अलावा चिरायु अस्पताल भोपाल से अग्रवाल परिवार की बहू, और एक वार्ड नंबर 6 की, 6 साल की बच्ची फासिया की भी छुट्टी हुई हैं।


.jpeg)
