सभी खबरें

जबलपुर : इस तहसील में 100 साल के "लॉकडाउन" का आदेश जारी….

मध्यप्रदेश/जबलपुर – प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में संक्रमण दर 3 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसे लेकर अलग अलग स्थानों पर प्रशासन हरसंभव उपाय कर रहा हैं। रविवार लॉकडाउन के अलावा कुछ स्थानों पर अधिक समय का बंद भी किया गया हैं। चारों बड़े शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में स्थिति अधिक विकट हैं। इसी के साथ मंदसौर, खरगौन, रतलाम, बैतूल सहित कुछ और जिलों में भी कोरोना चिंताजनक रूप से बढ़ रहा हैं। 

इसी बीच जबलपुर के बरगी में नायब तहसीलदार का एक आदेश चर्चा का विषय बना हुआ हैं। दरअसल, प्रशासन ने यहां 100 साल का लॉक डाउन लगाया हैं। आदेश के अनुसार अब बरगी क्षेत्र में 03 अप्रैल 2021 से लेकर 19 अप्रैल 2121 तक के बंद के आदेश जारी किए गए हैं।

इस आदेश में तारीखों को लेकर बड़ी गड़बड़ी हुई हैं। बंद को लेकर जारी इस आदेश के आखिरी में लिखा है कि आदेश दिनांक 03/04/2021 को प्रभावशील होगा साथ ही दिनांक 19/04/2121 को पूर्व की भांति गतिविधियां पुन: संचालित होंगी। इस प्रकार टाइपिंग मिस्टेक, बेखयाली या जो भी कारण रहा हो, लेकिन प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब यहां करीब 100 साल का लॉकडाउन लग गया हैं।

गौरतलब है कि बरगी तहसील में नायब तहसीलदार कार्यालय से एक बंद को लेकर आदेश जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आवश्यक दुकानों को छोड़कर जनरल स्टोर, फल सब्जी की दुकानें, निजी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।

बरगी में प्रशासन ने 100 साल का लॉकडाउन लगाया हैं। नायब तहसीलदार द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के मुताबिक तो ऐसा ही हुआ हैं।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button