22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Maharashtra Breaking News Live जयंत पाटिल बोले लौट आओ अजित पवार

एनसीपी के विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने ट्वीट कर वापस लौटने की लगाई गुहार
लिखा- पवार साहब के फैसले का आदर करते हुए आओ हम वापस लौटते हैं

  • एनसीपी के विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने ट्वीट कर वापस लौटने की लगाई गुहार
  • लिखा- पवार साहब के फैसले का आदर करते हुए आओ हम वापस लौटते हैं

कुछ देर पहले ही अजित पवार ने ट्वीट कर लिखा था कि वे एनसीपी में है और हमेशा रहेंगे. शरद पवार हमारे नेता है. साथ ही यह भी लिखा कि भाजपा-एनसीपी का गठबंधन महाराष्ट्र में पांच साल के लिए स्थिर सरकार देगा. अब एनसीपी के विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने उनके इस ट्वीट का जवाब दिया है. 

जयंत पाटिल ने ट्वीट कर लिखा कि अजित पवार आप एनसीपी के संस्थापक सदस्य हैं. हम सभी शरद पवार साहब की छाया में पले-बढ़े हैं. महाराष्ट्र राज्य के लिए पवार साहब ने बीजेपी के साथ न जाने का फैसला किया है. उनके इस फैसले का आदर करते हुए आओ हम वापस लौटते हैं.
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।