सभी खबरें

रायसेन : कुछ चुने हुए उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कानून केंद्र सरकार लेकर आई है : मुमताज खान

कुछ चुने हुए उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कानून केंद्र सरकार लेकर आई है : मुमताज खान
 कांग्रेस कमेटी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है और केंद्र सरकार के इस काले कानून का विरोध करती है
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : –
 जिले में किसानों के भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। जहां व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों का जमकर समर्थन दिया और चाय पान की दुकान से लेकर सभी दुकान बंद नजर आयी। वहीं केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में आज रायसेन जिले में किसानों के देशव्यापी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद दिखी तो किसानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ बाजार में निकलकर सांकेतिक रूप से लोगों से बंद का आवाहन किया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के उपाध्यक्ष मुमताज खान ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेकर कहा कि कुछ चुने हुए उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। इसलिए उन्होंने अध्यादेश लाकर ऐसे काले कानून को पारित किया है। जिससे कि वह बड़े-बड़े उद्योगपतियों को इसका सीधा लाभ पहुंचा सकें। लेकिन हम और हमारा संगठन इसका पूर्णता विरोध करता है हमारी कांग्रेस कमेटी पूर्ण रूप से किसानों के साथ है। और कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात साथ खड़ी रहेगी। जब तक केंद्र सरकार इस काले कानून में कोई भी संशोधन नहीं करती है तो हम इसका निरंतर विरोध करते रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इस देश में 70 से 80 प्रतिशत  किसान निवास करते हैं और भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसमें किसानों के साथ किसी भी प्रकार की विरोधी नीति को नहीं अपनाना चाहिए, अगर किसानों के साथ ऐसा अन्याय होगा तो इसका पश्चाताप भी  केंद्र सरकार को भुगतना अवश्य पड़ेगा। वहीं कांग्रेसियों द्वारा रैली निकालकर तहसील कार्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ  एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सांची विधानसभा अध्यक्ष संदीप मालवीय, बाबूलाल चक्रवर्ती, जावेद अहमद, वकील रेहान खान,मजहर कबीर, गुड्डा बघेल, दौलत सेन, राजू महेश्वरी, प्रभात राज चावला, विकास शर्मा, रूपेश तंतवार सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने किसानों के समर्थन में उतरकर विरोध किया।

यह दुकाने रही बंद : –
इस दौरान नगर का गंजबाजार, सराफा बाजार, सहित महामाया चौक की लगभग सभी दुकाने बंद रही।
इस दौरान किसानो के साथ कांग्रेस पार्टी ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेसियों ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button