सभी खबरें

विदिशा : अशासकीय अक्षिका अकैडमी स्कूल मैं 2 माह व 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों सहित 45 वर्ष के बुजुर्गों को स्कूल में प्रवेश देकर हड़प रहे हैं प्रतिपूर्ति राशि

अशासकीय अक्षिका अकैडमी स्कूल मैं 2 माह व 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों सहित 45 वर्ष के बुजुर्गों को स्कूल में प्रवेश देकर हड़प रहे हैं प्रतिपूर्ति राशि

विदिशा /आनंदपुर से कमलेश जाटव की रिपोर्ट : – जनपद शिक्षा केंद्र लटेरी से दूरी 13 किलोमीटर पर स्थित ग्राम आनंदपुर जिला विदिशा के अक्षिका अकैडमी स्कूल   का फर्जीवाड़ा सामने आया है साक्षी जाटव जन्म दिनांक  18  अगस्त 2013 को वर्ष 2018 -19 में आरटीई के तहत ऑनलाइन फार्म के माध्यम से आवंटित सीट रघु इंटरनेशनल लटेरी रोड आनंदपुर  मैं  प्रवेश दिलाया गया  साक्षी जाटव वर्तमान में रघु इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत है रघु इंटरनेशनल स्कूल के प्रभारी ने  फोन कर साक्षी जाटव के चाचा कमलेश जाटव को बताया की आप की  साक्षी जाटव का  नाम अक्षिका एकेडमी स्कूल आनंदपुर   पोर्टल पर सो कर रहा है तब  अक्षिका अकैडमी स्कूल आनंदपुर के अभिलेख रिकॉर्ड की जानकारी के लिए कार्यालय बीआरसी लटेरी को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत  जानकारी  चाही
 जानकारी मिलने के दौरान सामने आया की  भारत सिंह के पुत्र रौनक अहिरवार को 28 जुलाई 2015 को स्कूल में प्रवेश दे दिया गया  रौनक की जन्म दिनांक 14 मई 2015 है 2 माह की आयु में ही प्रवेश देकर प्रतिपूर्ति राशि हड़प करने के लिए नरोत्तम भाई आदिवासी ग्राम  सिमरिया ग्राम पंचायत करारी मनकबारा जनपद पंचायत पाटन जिला जबलपुर को 45 वर्ष की उम्र में कक्षा नर्सरी में नियम के विरुद्ध फर्जी प्रवेश दे दिया गया यह सब शांति लोक कल्याण युवा मंडल आनंदपुर संचालक मंडल एवं प्रबंध समिति  ने किया आवेदक लल्ली राम जाटव ने आयुक्त  राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं  कलेक्टर विदिशा को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है
 
भारत सिंह  अहिरवार  ने बताया कि मेरे पुत्र रौनक का जन्म वर्ष 2015 मैं  सद्गुरु नगर संकल्प चिकित्सालय आनदंपुर में हुआ था वर्ष 2018 में  आरटीई के तहत स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए ऑनलाइन पर गया था मुझे ऑनलाइन वाले ने बताया कि आपके बच्चे का प्रवेश पहले से ही है अक्षिका एकेडमी स्कूल आनंदपुर  ने वर्ष 2015 में ही प्रवेश दे दिया मैने रोनक को वर्ष 2018 -19 मैं स्कूल भेजा है  

इनका कहना है : –  मेरे संज्ञान मे मामला आया है  जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी 
एसडीएम तन्मय वर्मा लटेरी                                                                                                                                                                                                                                                      

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button