Railway Privatization : MP सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने अपनी ही सरकार को घेरा, दे डाली ये चेतावनी

नई दिल्ली : सरकार द्वारा रेलवे के निजीकरण की खबरें लगातार सामने आ रही है। जिसको लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने अपनी ही सरकार के ऊपर बड़ा हमला बोला।

सुब्रमण्यम स्‍वामी ने ट्वीट कर सरकार को आईना दिखाते हुए लिखा की – बात फैलाई जा रही है या इधर-उधर हो रही है कि अब मोदी सरकार रेलवे का निजीकरण करने की योजना बना रही है। इसे राज्यों में रोजगार भर्ती परीक्षाओं को बार-बार रद्द करने के साथ जोड़ा जा रहा है। मैं सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करने की चेतावनी देता हूं अन्यथा युवाओं का उपद्रव होना ही है।

मालूम हो कि आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा प्रक्रिया (RRB-NTPC) और परिणामों के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी छात्रों द्वारा किया गया था।

Exit mobile version