सरकारी ट्रैक पर दौड़ने जा रही हैं 150 प्राइवेट ट्रेनें

नई दिल्ली  केंद्र सरकार ने 150  पैसेंजर ट्रेनों को प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी पूरी कर ली है।  सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय की सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति ने इस प्रोजेक्ट को  मंजूरी दे दी है। इसके तहत ये 150 ट्रेनें 100 रूटों पर चलाई जाएंगी।  प्रोजेक्ट के लिए नीलामी प्रक्रिया होनी है।। 

पहली प्राइवेट ट्रेन बनी  तेजस एक्सप्रे

  बता दें भारत सबसे पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस है, जिसे हाल में हरी झंडी दिखाई गई थी।

 रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव पत्र लिखा था, जिसके मुताबिक यह तय हुआ है कि पहले चरण में 150 ट्रेनों के परिचालन का काम प्राइवेट ऑपरेटरों को दिया जाएगा।

 रेलवे को 400 रेलवे स्टेशनों को चुनकर उन्हें वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाना था । लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हो पाया है। इसी को लेकर यह कदम उठाए जा रहे हें। 

 

Exit mobile version