राहुल गांधी ने फिर मोदी सरकार को चेताया, बुरी खबरें आने की जताई आशंका

नई दिल्ली – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं दिग्गज नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। इस बार उन्होंने अर्थव्यवस्था (Economy) और रोजगार (Jobs) के मुद्दे पर मोदी सरकार को चेताया हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए बुरी खबरें आने की आशंका जताई हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रिजर्व बैंक के आंकड़ों का ग्राफ शेयर करते हुए ये आशंका जताई हैं।

 

 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- आरबीआी ने 'देश के वास्तविक मूड' का खुलासा किया हैं। लोगों का भरोसा (पीपुल्स कॉन्फिडेंस) अब तक के निम्न स्तर पर आ गया। डर और असुरक्षा अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। अर्थव्यवस्था और नौकरियों के मोर्चे पर बुरी खबरें आने की आशंका हैं। 

मालूम हो कि राहुल गांधी कोरोना वायरस, चीनी घुसपैठ अर्थव्यवस्था, और रोज़गार के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी पहले भी इन मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को चेता चुके हैं। 

Exit mobile version