
नई दिल्ली- भारतीय टीम के सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि आईपीएल में टीम के अगले मैच से पहले कंधे की चोट से उबर जाऊंगा उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला चिकित्सक ही करेंगे.
इस बात की जानकारी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दी है.
अश्विन ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल के 13 सत्र के पहले ओवर में ही 2 विकेट से शुरुआत की लेकिन इस ओवर की आखिरी गेंद पर डाइव लगाकर अपना कंधा चोटिल कर बैठे.
गौरतलब है कि यदि फिजियो ने अश्विन को मैच खेलने की अनुमति दी तो वह जल्दी ही मैदान में वापस आ धमकेगें।