पंजाब : ये होंगे AAP से CM पद के उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान 

पंजाब : पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। जबकि,वोटों की गिनती दस मार्च को की जाएगी। लेकिन उससे पहले राज्य में चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सभी पार्टियों ने अपने अपने उम्मदीवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। 

इसी बीच आज दिल्ली के मुख्यंमत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। 
पंजाब में आप का सीएम चेहरा भगवंत मान होंगे। बता दे कि भगवंत मान आप की पंजाब इकाई के प्रमुख होने से साथ-साथ संगरूर लोकसभा सीट से AAP सांसद हैं। 
 

Exit mobile version