
पोलिटिकल डेस्क : आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, सहित 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए जा रहें है। सुबह 8 बजे से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसी बीच बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है जहां वोटों की गिनती के बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि चन्नी जल्द ही राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंप सकते हैं।