कांग्रेस विधायक ने की लाखों की धोखाधड़ी, दो साथी भी है शामिल, इन आईपीसी धाराओं के तहत मामला हुआ दर्ज

जबलपुर से खाईद जौहर की रिपोर्ट – पुलिस ने पंजाब से कांग्रेस विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया हैं। ये मामला जबलपुर से है जहां मदनमहल थाना पुलिस ने पंजाब से कांग्रेस विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैं। बताया जा रहा है कि विधायक का नाम प्रीतम सिंह हैं। प्रीतम सिंह वर्तमान में पंजाब के भूचो निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं।

मामला आज से 12 साल पुराना यानी 2008 का हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने अपने साथी राकेश शर्मा और कमल शर्मा के साथ मिलकर करीब 98 लाख 37 हजार रु की हेरा-फेरी की थी, और फरार हो गए थे। जिसके बाद इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में की गई थी।

बता दे कि क्राइम ब्रांच की जांच में कांग्रेस विधायक और उनके दो साथी को दोषी पाया गया। क्राइम ब्रांच की जांच रिपोर्ट के आधार पर मदनमहल थाना पुलिस ने कांग्रेस के वर्तमान विधायक प्रीतम सिंह उनके एजेंट राकेश शर्मा-कमल शर्मा के खिलाफ धारा 420,406,409,34 आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर 8 अगस्त 2008 को जबलपुर एमएलबी रोड पर माँ शक्ति काम्प्लेक्स में जेसीए मार्किटिंग के नाम से एक फर्म को संचालित किया गया था। इस फर्म में 6 माह में रकम दुगनी करने का लालच देकर कई लोगो से रकम ली गई। जानकारी के मुताबिक ये कुल रकम 98 लाख 37 हजार रु की थी। इसके बाद 30 अगस्त 2008 को अचानक फर्म को बंद कर सभी लोग फरार हो गए थे।  

 

Exit mobile version