
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में सियासी घमासान और दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज आखिरकार शिवराज सिंह चौहान ने विभागों का बंटवारा कर दिया हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को उनकी मर्जी के मुताबिक विभाग दे दिए गए हैं। लेकिन खबर ये है कि अभी पत्रकारों से संबंधित माने जाने वाले और सरकार की योजनाओं को लागू किए जाने वाले विभाग जनसंपर्क (Public-Relations-Department) को लेकर पेंच फसा हुआ हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, जनसंपर्क विभाग मुख्यमंत्री खुद अपने पास रखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि वे जनसंपर्क के माध्यम से जनता के बीच सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर सकें।
खबरों की मानें तो जल्द ही इसपर भी सहमति बन सकती हैं।