Congress MLA के गेट पर प्रॉपर्टी डीलर ने खाया ज़हर, मौत, 1.86 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का हुए थे शिकार 

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है जहां सुमावली सीट से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा की धोखाधड़ी से परेशान होकर 
प्रॉपर्टी डीलर सीताराम शर्मा ने 25 अक्टूबर की रात विधायक अजब सिंह के ग्वालियर में गोला का मंदिर स्थित मकान के सामने जहर खा लिया, जिसके उपचार के बाद बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।  

वहीं, सीताराम का मौत से पहले बनाया गया आखिरी वीडियो सामने आया है, इसमें वो साफ कह रहे हैं कि कांग्रेस विधायक की प्रताड़ना और पुलिस की लचर कार्रवाई से दुखी होकर उन्होंने जहर खाया है। हालांकि, प्रॉपर्टी डीलर सीताराम ने मौत से पहले बताया कि वो विधायक से ज्यादा पुलिस के सहयोग न करने से दुखी हो गए थे। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, मामला 11 पुराना था जिस पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते सीताराम शर्मा ने ये कदम उठाया। बता दे कि प्रॉपर्टी डीलर सीताराम शर्मा ने 11 साल पहले उनके साथ हुई 1.86 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस MLA अजब सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि सीताराम ने पिछले महीने महाराजपुरा थाने में भी विधायक और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था, धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने विधायक और दूसरे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उल्टा शर्मा पर दबाव था। 

विधायक और फरियादियों दोनों से परेशान होकर की खुदकुशी 

प्लाट के लिए रुपए देने वाले लोग उस पर दबाव डाल रहे थे, विधायक मिल नहीं रहे थे। सीताराम ने कई बार आत्महत्या की चेतावनी दी थी, पर जिला प्रशासन और पुलिस ने गोर नही किया, आखिर में सीताराम ने खुदकुशी कर ली। 3 FIR होने बाद भी पुलिस ने विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। विधायक को एक बार भी पूछताछ के लिए तलब नहीं किया गया। 

खुदकुशी के लिए उकसाने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 

इधर, प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद पुलिस ने तत्काल विधायक अजब सिंह सहित पांच पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला गोला का मंदिर थाने में दर्ज कर लिया। 

1 करोड़ 86 लाख रुपए की थी धोखाधड़ी 

प्रॉपर्टी डीलर सीताराम शर्मा महाराजपुरा के वायु नगर में रहते थे। 2010 में उन्होंने सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह से विक्रमपुर में 42 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन लोगों को प्लॉट के रूप में दिलवाई थी। सीताराम ने प्लॉट के लिए लोगों से 1करोड़ 86 लाख रुपए लेकर विधायक अजब सिंह कुशवाहा को दिए थे। अजब सिंह, उनके दामाद रंजीत सिंह और अन्य रिश्तेदारों ने इस जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी। लेकिन जब लोग प्लॉट का कब्जा लेने पहुंचे तो उन्हें जमीन नहीं दी गई। तब से कांग्रेस विधायक अजब सिंह प्रॉपर्टी डीलर सीताराम को परेशान कर रहे थे। 
 

Exit mobile version