लखनऊ में प्रियंका गांधी का मौन धरना देना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए पड़ा भारी

उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश जहाँ विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत में गरमागर्मी चल रही है, वहीं प्रियंका गांधी करीब डेढ़ साल बाद शुक्रवार को लखनऊ पहुंच कर धरने पर बैठ गयीं| जिसकी यूपी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली।

बता दें की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया गया। दरअसल मामला ये है कि हजरतगंज थाने में बिना सूचना और इज़ाज़त के धरना देने पर FIR दर्ज की है। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वेदप्रकाश त्रिपाठी, दिलप्रीत सिंह समेत 500 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज है। इन धाराओं के मुताबिक पुलिस ने शिकायत दर्ज़ की है,  धारा 144 का उल्लंघन, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान , महामारी एक्ट के तहत  धाराएं लगाई गई है।

हालाकि, प्रियंका गांधी को आरोपी नही बनाया गया शुक्रवार शाम हरतगंज इलाके में गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना चला करीब 2 घंटे तक प्रियंका भी मौन बैठी रही, लेकिन प्रियंका गाँधी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुयी। पुलिस के मुताबिक केवल गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण की इज़ाज़त ली गई थी।

Exit mobile version