उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी दूसरे दलों की बढ़ा सकती हैं मुश्किलें, विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कर सकती है बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी दूसरे दलों की बढ़ा सकती हैं मुश्किलें, विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कर सकती है बड़ा ऐलान

 

 

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहा है. इसी बीच ऐसी बातें सामने आ रही है कि प्रियंका गांधी दूसरे दलों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.

आज लखनऊ में प्रियंका गांधी अपनी प्रेस कांफ्रेंस में यूपी विधानसभा चुनाव के टिकट बँटवारे में महिलाओं को 33% आरक्षण की घोषणा कर सकती हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक़ दो दिन बाद क़रीब पचास टिकटों की घोषणा में इस ऐलान पर अमल भी होता दिखेगा। फ़िलहाल प्रियंका लखनऊ पहुँच चुकी हैं।

अगर वाकई में इस तरह से आरक्षण के साथ टिकट बंटवारा होता है तो दूसरे दलों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. आगे देखना होगा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ होता है.

Exit mobile version