Mission 2023 : मप्र आएंगी प्रियंका गांधी! कमलनाथ ने दिया न्योता, कांग्रेसियों में जोश भरने का करेंगी काम

भोपाल : मध्यप्रदेश में साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। अभी से चुनाव की तैयारी में जुटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मप्र आने का न्योता दे दिया है। 

मलनाथ ने कहा है प्रियंका गांधी के प्रचार के तरीके से यूपी में कांग्रेस मज़बूत हुई है और उसके पक्ष में माहौल बन रहा है। यूपी में कमजोर कांग्रेस अब मजबूत हो रही है। प्रियंका गांधी जल्दी मध्यप्रदेश का भी दौरा करेंगी इसके लिए उन्हें न्योता दिया गया है। 

बता दे कि फ़िलहाल प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस को मज़बूत करने का काम कर रही है, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वो लगातार मैदान में है, और कांग्रेसियों में चुनाव के लिए जोश भरने का काम कर रही है। 

वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि यूपी में कांग्रेस को मज़बूत करने में जुटी प्रियंका गांधी वहां चुनाव निपटने के बाद मध्य प्रदेश (MP) का रुख कर सकती हैं।

Exit mobile version