प्रियंका गांधी वाड्रा अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट जीतने वाले डांसर्स की हुईं फैन, जानिए क्या कहा

 

नई दिल्ली /गरिमा श्रीवास्तव :- अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट द चैंपियंस 2020 में इस बार मुंबई(Mumbai) के डांस ग्रुप “बी अनबीटेबल”(Be Unbeatable) ने सभी को पछाड़ते हुए जीत हासिल की। जब प्रियंका गांधी वाड्रा को इस बात की खबर हुई कि मुंबई के इस डांस ग्रुप ने अमेरिका के मशहूर रियलिटी शो अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट का खिताब हासिल किया है तो वह इस डांस ग्रुप की फैन हो गई है।
प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi Vadra) ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर फिनाले शो का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा “अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट तुम्हें जीतता देख मेरी आंखों में आंसू आ गए बी अनबीटेबल हमें तुम पर बहुत गर्व है।  आपका जुनून और आत्मा हमेशा “अपराजेय” रहे आपकी बड़ी फैन”।

Watching you win AGT brought tears to my eyes….so, so proud of you V Unbeatable!! May your passion and spirit be “unbeatable” always! Huge fan…❤ pic.twitter.com/3aNqPw1XsA

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 23, 2020

“>http://

आपको बता दें कि बी अनबीटेबल डांस ग्रुप में हर उम्र वर्ग के लोग डांसर है इसमें छोटे बच्चों से लेकर नौजवान डांसर मौजूद हैं पिछले साल भी बी  अनबीटेबल ग्रुप ने अमेरिका गॉट टैलेंट में हिस्सा लिया था लेकिन वह पिछले वर्ष खिताब हासिल नहीं कर पाए परंतु इस वर्ष की कड़ी मेहनत ने अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट का खिताब वी अनबीटेबल ग्रुप के नाम कर दिया।


मुंबई के इस ग्रुप में अपनी कड़ी मेहनत और डांस स्किल से सभी अमेरिकन और साथ ही साथ विदेश के अलग-अलग देशों के लोगों के होश उड़ा दिए जीत के बाद “बी-अनबीटेबल” ग्रुप का डांस जमकर वायरल हो रहा है।

 

Exit mobile version