
मध्यप्रदेश/भोपाल : कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने एक बार फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा और ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री जी, जब तक उन्हें मंत्री न बनाएं आयुष्यमान योजना का प्रभारी ही बना दीजिये।
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि ज्योतिरादित्य सिंधियाजी ने भोपाल के एक युवक महेंद्र रघुवंशी का VDO जारी होने के बाद उनकी दादीजी को आयुष्यमान कार्ड के आधार पर चिरायु अस्पताल में दाखिल करवाया,THX.प्रधानमंत्रीजी, जब तक उन्हें मंत्री न बनाएं आयुष्यमान योजना का प्रभारी ही बना दीजिये,अस्पताल कार्ड को नहीं मान रहे हैं।
दरअसल, सोमवार को विदिशा निवासी योगेंद्र रघुवंशी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से संपर्क किया और मदद का आश्वासन दिया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी और चिरायु अस्पताल मैनेजमेंट से भी चर्चा की।
मालूम हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी (BJP) में शामिल हुए एक साल से ज्यादा का वक्त बीत गया हैं। लेकिन अबतक उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाया गया है, हालांकि समर्थकों द्वारा कई बार मांग भी उठाई जा चुकी है, लेकिन राज्यसभा सांसद बनाए जाने के बाद से इस पर अबतक फैसला नहीं हो पाया हैं।