भोपाल: मार्च के शुरुवाती सप्ताह मे बढ़े गैस सिलिंडर के दाम, लूट की सरकार

भोपाल: मार्च के शुरुवाती सप्ताह मे बढ़े गैस सिलिंडर के दाम, लूट की सरकार
भोपाल/राजेश्वरी शर्मा: 1 फरवरी को कीमतों में बढ़ोतरी नहीं देखी गई, लेकिन 4 फरवरी को फिर से इसके रेट बढ़ाकर 719 रुपये कर दिया गया. यानी 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. और एक बार फिर 10 दिन के अंदर एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. इसके बाद 25 फरवरी को एक बार फिर इसके दाम 769 रुपये से बढ़ाकर 794 रुपये कर दिया गया.
अब मार्च माह के पहले सप्ताह मे ही दाम आसमान छूने वाले हो गए है। प्रदेश मे 825 रुपेय का गैस सिलिंडर मिल रहा है। लोगों को प्रदेश मे खाना खाने तक की समस्या हो रही है। सरकार शायद यह भूल गई है की सरकार का काम लोगों की समस्या कम करना है ना की उन्हे और बढ़ाना है। जब फरवरी माह मे 3 बार दाम बढ़ाए गए तो, अब यह देखना बाकी है की आगे और कितनी बार गैस सिलिंडर के दामों मे इजाफा होता है…




