राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की धमकी, झुके यूक्रेन, नहीं तो नामोनिशान मिटा देंगे….जेलेंस्की ने दिया ये जवाब

इंटरनेशनल डेस्क : यूक्रेन और रूस के बीच जारी जांग का आज 11 वां दिन है। 

इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन नहीं झुका, तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे। इसके जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हम आजादी के लिए लड़ेंगे और किसी के सामने नहीं झुकेंगे। 

बता दे कि दसवें दिन रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही इसे खत्म भी कर दिया। इसके मायने यह हुए कि रूस अब यूक्रेन पर पहले की तरह हवाई और जमीनी हमले करने को तैयार है।

इससे पहले एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था कि युद्ध शुरू होने के बाद एक हफ्ते के अंदर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या की तीन कोशिशें की गई थीं। पर यह सारी कोशिशें हर बार कोशिश नाकाम रही। 

इससे पहले डेली मेल की एक रिपोर्ट में भी बड़ा दावा किया गया था कि जेलेंस्की की हत्या योजना चल रही है। जेलेंस्की की हत्या के लिए अफ्रीका से 400 से ज्यादा रूसी भाड़े के सैनिकों को यूक्रेन भेजा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन ने वैगनर ग्रुप नाम की एक प्राइवेट मिलिशिया को जेलेंस्की और 23 अन्य सरकारी अधिकारियों की हत्या के लिए यूक्रेन भेजा था। 

इधर, रूस की सरकार ने ऐलान किया है कि यूक्रेन और सीरिया युद्ध में जान गंवाने वाले हर रूसी सैनिक के परिवार को 50 लाख रूबल यानी करीब 3.9 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायल हुए सैनिकों के परिवार को 30 लाख रूबल यानी 2.4 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। रूस ने बताया था कि यूक्रेन युद्ध में अब तक उसके 498 सैनिक मारे गए हैं।

 

Exit mobile version