खोजें

नीमच -मादक प्रदार्थ तस्करी करने वालों पर सबसे पहले होगी कार्यवाही,रिकॉर्ड के आधार पर सूची तैयार

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

the lokniti news

मध्यप्रदेश /नीमच :-  तस्कर और माफिया पर करवाई करने की तैयारी शुरू हो गयी है। कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस को फ्री हैंड मिलने के बाद पुलिस ने माफिया समाप्त करने के लिए कमर कस ली है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने माफिया लिस्ट में सफेमा (स्मगलर एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स )एक्ट 1976 नरीमन पॉइंट मुंबई से चर्चा में आने वाले पांच लोगों को मुख्या तौर पर चिन्हित किया है ,ये पांच वो मुख्य लोग हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में मादक पदार्थ की तस्करी कर के करोड़ों की संपत्ति हासिल की है। और अपना आलीशान मकान ,बड़े बड़े ढाबे ,दुकान इत्यादि खड़े कर लिए हैं। 

इनमें हनुमंतिया राव निवासी धर्मेंद्र ,रुद्रपुरा निवासी मुकेश ,आंकली निवासी भारत सिंह ,नारायणगढ़ निवासी लालूराम व बघाना निवासी विक्रमसिंह  शामिल हैं। 
इन तस्करों ने मादक पदार्थ तस्करी से कम समय में करोड़ों की संपत्ति तैयार कर ली है। धर्मेंद्र,मुकेश ,भारत सिंह ,लालूराम ,व विक्रमसिंघ के खिलाफ थानों  में  केस दर्ज हैं। 

पुलिस के अनुसार सफेमा व नारकोटिक्स पर लगातार काम हो रहा है। माफिया का 6 साल का पुराना रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। 
टीम द्वारा जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जायेंगे। 

 

Exit mobile version