उच्चतम न्यायालय ने प्रशांत भूषण के ₹1 को उनके 3 साल की प्रैक्टिस और 3 महीने की कैद के बराबर तय की…

प्रशांत भूषण ने माफी मांगने से किया था इंकार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ₹1 का जुर्माना

 जुर्माना नहीं भरा तो 3 महीने की होगी जेल

 3 साल की प्रैक्टिस पर भी लगाई जाएगी रोक

 नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- सुप्रीम कोर्ट के भी कहने के बाद प्रशांत भूषण ने माफी मांगने से इनकार किया था जिसके बाद आज कोर्ट ने उन पर ₹1 का जुर्माना लगाया है और साथ ही उन्हें मोहलत दिया है कि अगर 15 सितंबर तक जुर्माना नहीं भरा तो 3 महीने की जेल हो जाएगी. इसके साथ ही 3 साल की प्रैक्टिस पर भी रोक लगाई जाएगी. 

 प्रशांत भूषण ने ट्वीट के माध्यम से कोर्ट और जजों की अवमानना की थी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनसे माफी मांगने की बात कही थी पर उन्होंने इनकार कर दिया था उनका कहना था कि उन्होंने जो भी कहा है तथ्यों के आधार पर कहा है. 

 आज इस मामले पर जुर्माना लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी के भी आवाज को दबाया नहीं जा सकता पर दूसरों के अधिकार का सम्मान करना भी बेहद जरूरी है. प्रशांत भूषण से जब माफी मांगने की बात कही थी तो उन्होंने कहा था कि अगर मैंने माफी मांगी तो यह अंतरात्मा और कोर्ट की अवमानना होगी. 

Exit mobile version