"मुस्लिम लोगों की वजह से बढ़ रही जनसंख्या" – मंत्री महेंद्र सिसोदिया

मध्यप्रदेश/गुना  : प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने एक विवादास्पद बयान दिया है उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि “मुस्लिम लोगों के कारण ही इस देश की जनसंख्या बढ़ रही है” इससे भी आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम लोग दो तीन शादी करते हैं और 10-10 बच्चे पैदा करते हैं। 

मंत्री गुना जिले में मीडिया से बात कर रहे थे उसी वक्त उन्होंने ये बयान दिया। कांग्रेस ने कहा असल मुद्दों से भटकाने का काम करती है BJP, जबकि प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों से परेशान है।

Exit mobile version