"शिव राज" में तानाशाही, किसान समर्थन में जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोका,

“शिव राज” में तानाशाही, किसान समर्थन में जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोका,
मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए आज कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर से रैली निकाली.. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस रैली के माध्यम से हम तानाशाह सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं..
पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेता के ट्रैक्टर को रास्ते में रोक दिया. कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस के हमारे सभी साथी मोदी सरकार के काले कृषि कानूनों का विरोध करने जा रहे थे प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दबाव में हमारे 200 ट्रैक्टर को आगे जाने से रोक दिया है.
बता दें कि इस आंदोलन में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अरुण यादव सज्जन वर्मा और जीतू पटवारी शामिल हैं. किसानों के समर्थन में ये दिग्गज नेता आज नसरुल्लागंज में आयोजित ट्रैक्टर मार्च में सम्मिलित हुए.
वही कल कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता रखी है.
किसानों की चेतावनी,आंदोलन होगा और तेज़ :-
किसान संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अब यह आंदोलन और भी तेज़ होगा। बता दें कि सरकार और किसानों के बीच 8 जनवरी को फिर से चर्चा होगी। वहीँ केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि बिल को पूरी तरह से खत्म करने से इंकार कर दिया है। अब देखना यह होगा कि 8 जनवरी की चर्चा में क्या निष्कर्ष निकल कर सामने आता है।
.jpeg)


.jpeg)
