20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP:- भाजपा नेता गोपाल भार्गव के पांच निजी स्टाफ हुए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

भाजपा नेता गोपाल भार्गव के निजी स्टाफ के 5 लोग कोरोना संक्रमित

भाजपा नेता गोपाल भार्गव के निजी स्टाफ के 5 लोग कोरोना संक्रमित

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस महामारी का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है.मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता गोपाल भार्गव के गढाकोटा स्थित निवास पर काम करने वाले 5 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गये हैं। सभी को उपचार के लिए सागर भेजा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार भार्गव के नये निवास पर काम करने वाले यह सभी कर्मचारी उनके निज व्यय पर रखे गये थे। इनके पाॅजीटिव पाए जाने के बाद गढाकोटा में हडकंप मच गया है।

 गोपाल भार्गव होंगे क्वारेंटाइन:-
बताया जाता है कि गोपाल भार्गव पिछले लंबे समय से इसी निवास पर रह रहे थे। उम्मीद की जा रही है कि नियमानुसार भार्गव को 10 दिन क्वारेंटाइन रहना होगा।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।