उज्जैन:- जहरीली शराब पीकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले 6 लोगों को किया गिरफ्तार

उज्जैन:- जहरीली शराब पीकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले 6 लोगों को किया गिरफ्तार
उज्जैन/गरिमा श्रीवास्तव:-उज्जैन में ज़हरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या अब ग्यारह हो गई है. पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले छह लोंगों को गिरफ़्तार किया है. सभी मरने वाले लोग मज़दूर और भीख माँगने वाले हैं।
आए दिन ऐसा मामला सामने आ रहा है जब जहरीली शराब पीकर लोग मर रहे हैं. लगातार मौत के बढ़ते मामले को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में जहरीली शराब से श्रमिकों की मौत की घटना की जांच विशेष जांच दल (SIT) से कराने के साथ ही घटना के दोषी अधिकारियों को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
अभी से लेकर पूरी जांच की जाएगी और जो भी इसमें आरोपी पाया जाएगा, उन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा.




